Page Loader
सलमान के 'बिग बॉस OTT 2' की पहली झलक आई सामने, 17 जून से होगा प्रीमियर 
'बिग बॉस OTT 2' की पहली झलक आई सामने

सलमान के 'बिग बॉस OTT 2' की पहली झलक आई सामने, 17 जून से होगा प्रीमियर 

Jun 13, 2023
05:07 pm

क्या है खबर?

सलमान खान रिलयिटी शो 'बिग बॉस OTT' के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। दर्शक इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'बिग बॉस OTT 2' का प्रीमियर 17 जून से OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर किया जाएगा। अब 'बिग बॉस OTT 2' की पहली झलक सामने आ चुकी है, वहीं निर्माताओं ने खुलासा किया कि इसके दूसरे सीजन की प्रतियोगियों की पहली झलक आज (13 जून) शाम 7 बजे दिखाई जाएगी।

बिग बॉस OTT 2

जनता के हाथों में होगी शक्ति

जियो सिनेमा ने अपनी आधिकारिक ट्विटर पर लिखा, 'ध्यान दें। इतिहास रचा जा रहा है। सभी बिग बॉस OTT 2 प्रतियोगियों का पहला लुक आज शाम 7 बजे सिर्फ जियो सिनेमा पर दिखा रहे हैं। पहली बार जनता के पास 'पहली झलक' पर वोट करने और घर में अपनी यात्रा बदलने की शक्ति है क्योंकि इस बार जनता है असली बॉस।' 'बिग बॉस OTT 2' के लिए मुनव्वर फारूकी, अर्चना गौतम और अन्य सितारों के नाम सामने आ चुका हैं।

ट्विटर पोस्ट

देखिये पोस्ट 

OSZAR »