Page Loader
करण जौहर ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा की अनदेखी तस्वीरें 
करण जौहर ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@karanjohar)

करण जौहर ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा की अनदेखी तस्वीरें 

Jul 06, 2023
12:15 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर भारतीय सिनेमा की दुनिया में खास मुकाम हासिल किया है। आज यानी 6 जुलाई को वह अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। अब इस खास मौके पर बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने रणवीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से कुछ अनदेखी झलकियां साझा की हैं। इसके साथ करण ने एक प्यारा-सा नोट लिखा है।

करण 

आज रॉकी का दिन है- करण

करण ने कैप्शन में लिखा, 'ये रॉकी का दिन है। प्रकृति की इस उदार शक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमारी कहानी को अपना पूरा दिल देने के लिए धन्यवाद। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी। आपको हमेशा ढेर सारा प्यार।' रणवीर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए करण 7 साल के लंबे अंतराल के बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

OSZAR »