Page Loader
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' का ट्रेलर 12 जनवरी को होगा रिलीज
12 जनवरी, 2023 को लॉन्च होगा 'शहजादा' का ट्रेलर (तस्वीर: ट्विटर/@taran_adarsh)

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' का ट्रेलर 12 जनवरी को होगा रिलीज

Jan 06, 2023
11:48 am

क्या है खबर?

अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शहजादा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। निर्माता 'शहजादा' के ट्रेलर को भी बड़े स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी में जुट गए हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आ रही है। रोहित धवन द्वारा निर्देशित 'शहजादा' का ट्रेलर 12 जनवरी, 2023 को मुंबई में एक भव्य समारोह के दौरान जारी किया जाएगा।

शहजादा

'अलावैकुंठपुरम' की रीमेक है 'शहजादा'

फिल्म का ट्रेलर कार्तिक और अभिनेत्री कृति सैनन द्वारा मुंबई, पंजाब और गुजरात में 12 जनवरी से शुरू होकर तीन दिनों की अवधि में लॉन्च किया जाएगा। मुंबई में लॉन्च के ठीक बाद, यह जोड़ी 13 जनवरी को लोहड़ी मनाने के लिए पंजाब के जालंधर जाएगी। बता दें कि फिल्म 'शहजादा' अल्लू अर्जुन की फिल्म 'अलावैकुंठपुरम' की रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन कर रहे हैं। कार्तिक को पिछली बार फिल्म 'फ्रेडी' में देखा गया था।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

OSZAR »