Page Loader
'मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगा शाहरुख खान की 'जवान' का ट्रेलर 
'मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगा 'जवान' का ट्रेलर (तस्वीर: ट्विटर/@iamsrk)

'मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगा शाहरुख खान की 'जवान' का ट्रेलर 

Jul 03, 2023
02:18 pm

क्या है खबर?

बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' को मिली शानदार सफलता के बाद शाहरुख खान के प्रशंसक उनकी आने वाली फिल्म 'जवान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब खबर है कि 'जवान' का ट्रेलर टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग' के साथ सिनेमाघरों में जारी किया जाएगा। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। गौरतलब है कि 'मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग' भारत में 12 जुलाई को रिलीज होगी।

जवान

7 सितंबर को रिलीज होगी 'जवान'

एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहरुख बाप-बेटे के डबल रोल में दिखेंगे। उनके साथ फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं, वहीं दीपिका पादुकोण और संजय दत्त कैमियो करेंगे। 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले यह फिल्म 2 जून को रिलीज होने वाली थी। यह शाहरुख की पहली पैन इंडिया फिल्म है, जो हिंदी समेत तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी रिलीज हो रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट

OSZAR »