Page Loader
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को करेंगे शादी- रिपोर्ट 
जहीर इकबाल की दुल्हन बनने को तैयार हैं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को करेंगे शादी- रिपोर्ट 

Jun 10, 2024
10:45 am

क्या है खबर?

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' की सफलता का आनंद उठा रही हैं। इसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है। इसके अलावा सोनाक्षी पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री पिछले कुछ समय से अभिनेता जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। अब सोनाक्षी और जहीर शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

रिपोर्ट

शादी की तारीख आई सामने 

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, जहीर और सोनाक्षी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों 23 जून को हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। जहीर और सोनाक्षी मुंबई में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में 7 फेरे लेने वाले हैं। यह पहली बार नहीं है, जब जहीर और सोनाक्षी अपनी शादी की तारीखों की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। पिछले साल भी इसी तरह की खबरों ने सभी का ध्यान खींचा था।

सोनाक्षी

इन फिल्मों मे नजर आएंगी सोनाक्षी

सोनाक्षी जल्द ही थ्रिलर फिल्म 'निकिता रॉय एंड बुक ऑफ डार्कनेस' में नजर आएंगी। भले ही उनकी इस फिल्म की ज्यादा चर्चा न हो, लेकिन यह अभिनेत्री के लिए खास है, क्योंकि इसके जरिए उनके भाई कुश सिन्हा निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। परेश रावल और सुरेश नय्यर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। सोनाक्षी को फिल्म 'ककुड़ा' में भी देखा जाएगा। यह 'जोम्बिविली' और 'मुंज्या' के बाद हॉरर कॉमेडी जॉनर में सरपोतदार की तीसरी फिल्म है।

OSZAR »