ईस्टर पार्टी के मेन्यू में शामिल करें ये 4 लजीज मिठाइयां, उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान
क्या है खबर?
ईसाइ धर्म के लोग वसंत का स्वागत एक खास त्योहार मनाकर करते हैं, जिसे ईस्टर कहते हैं। यह पर्व सूली पर चढ़ाए जाने के 3 दिन बाद यीशु के पुनर्जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
ईस्टर के दिन सभी घरों में चॉकलेट के अंडे बनाए जाते हैं और उनके साथ-साथ कई लजीज पकवानों का भी लुत्फ उठाया जाता है।
अगर आप अपने घर पर ईस्टर की पार्टी कर रहे हैं तो मेन्यू में ये 4 मिठाइयां जरूर शामिल करें।
#1
ईस्टर केक
ईस्टर पर खरगोशों को एक प्रतीक के रूप में देखा जाता है और यह त्योहार केक के बिना अधूरा है। इसीलिए इस दिन आपको ईस्टर केक जरूर बना लेना चाहिए।
एक बड़े कटोरे में केक मिश्रण, पानी, तेल और बेकिंग पाउडर मिलाएं। 2 केक टिन में मिश्रण को डालकर बेक करें। एक केक को बनी के चेहरे की तरह फ्रॉस्टिंग से सजाएं।
दूसरे केक को काटकर उसके कान और बो बनाएं और उन्हें भी सजाकर पहले केक से जोड़ दें।
#2
रास्पबेरी चीज केक
स्वाद से भरपूर रास्पबेरी चीज केक बनाने के लिए एक ब्लेंडर में डाइजेस्टिव बिस्किट और मक्खन को पीस लें। अब इस मिश्रण की परत को केक टिन में बिछाकर फ्रिज में रख दें।
एक बड़े बर्तन में क्रीम चीज, विप्ड क्रीम, नींबू के रस, वेनिला के अर्क और पिसी चीनी को मिलाएं। अब बिस्किट की परत पर क्रीम का मिश्रण डालें और 6 घंटे फ्रीज करें।
एक पैन में चीनी पिघलाकर उसमें रास्पबेरी पकाएं और चीजकेक के ऊपर डालकर खाएं।
#3
चॉकलेट वाले अंडे
ईस्टर का त्योहार बिना चॉकलेट के अंडे बनाए अधूरा रह जाएगा। इन्हें तैयार करने के लिए सबसे पहले अपने पसंद की चॉकलेट को पिघला लें।
आप डार्क चॉकलेट, वाइट चॉकलेट या मिल्क चॉकलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। पिघली हुई चॉकलेट को अंडे वाले सांचें में डालें और जमने दें।
जमने के बाद इनमें ब्राउनी, जेम्स, टॉफी और कैंडी रखें और 2 भागों को चॉकलेट से चिपकाकर अंडे बना लें।
#4
लेमन टार्ट
ईस्टर पर लेमन टार्ट बनाकर आप सभी का दिल जीत सकते हैं। इसकी रेसिपी की शुरुआत करने के लिए कटोरे में मैदा, पिसी चीनी और बेकिंग पाउडर को मिलाएं।
इसमें नमक डालकर मुलायम आटा गूंध लें। आटे को कुछ देर रखें और उसे बेलकर उसके छोटे-छोटे गोल टुकड़े काट लें। इन्हें मफिन टिन में लगाकर बेक करें।
नींबू की क्रीम बनाने के लिए कढ़ाई में पानी, चीनी, नींबू का रस और नींबू का जेस्त पकाएं और टार्ट पर डालकर परोसें।