Page Loader
मायावती का अपने जन्मदिन पर ऐलान- अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी BSP; जानें क्या वजह बताई
मायावती ने कहा कि BSP लोकसभा में अकेले चुनाव लड़ेगी

मायावती का अपने जन्मदिन पर ऐलान- अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी BSP; जानें क्या वजह बताई

लेखन गजेंद्र
Jan 15, 2024
12:40 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर बड़ा ऐलान किया।

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि वह किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होंगी और आगामी लोकसभा चुनाव में BSP अकेले दम पर मैदान में उतरेगी।

उन्होंने कहा कि गठबंधन करने से अन्य पार्टियों को फायदा होता है, जबकि BSP का वोट प्रतिशत घट जाता है, इसलिए अधिकतर पार्टियां उनसे गठबंधन चाहती हैं।

ऐलान

अकेले चुनाव लड़कर बेहतर परिणाम लाएगी BSP- मायावती

मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़कर बेहतर परिणाम लाएगी, हालांकि चुनाव बाद गठबंधन पर विचार किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि BSP उत्तर प्रदेश का चुनाव अकेले लड़कर सरकार बना चुकी है।

इस मौके पर उन्होंने नाम लिए बगैर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार धर्म और संस्कृति की आग में राजनीति कर रही है, जिससे लोकतंत्र की नींव कमजोर हो रही है।

ट्विटर पोस्ट

मायावती ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया

OSZAR »