
IPL की अपनी डेब्यू पारी में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती है।
देश और विदेश के कई युवा खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित लीग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं।
इसी क्रम में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के उर्विल पटेल ने अपने डेब्यू मैच में प्रभावित किया। उन्होंने KKR के खिलाफ मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
इस बीच डेब्यू पारी में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों (कम से कम 10 गेंद खेलने वाले) के बारे में जानते हैं।
#1
ल्यूक राइट (स्ट्राइक रेट- 340)
ल्यूक राइट ने पुणे वॉरियर्स इंडिया (2013) के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया और सिर्फ 10 गेंदों पर 340 की स्ट्राइक रेट से 34 रन बनाए थे।
उनकी धमाकेदार पारी में 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनका विकेट अजहर महमूद ने लिया था।
आउट होने से पहले उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ 38 रनों की तेज साझेदारी भी की थी। कुल मिलाकर, राइट ने IPL में 6 पारियां खेलीं, जिसमें 106 रन बनाए।
#2
उर्विल पटेल (स्ट्राइक रेट- 281.82)
उर्विल अब IPL में डेब्यू करते हुए दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
उन्होंने 281.82 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 11 गेंदों पर 30 रन बनाए। उन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाया और फिर अगले ओवर में मोईन अली के खिलाफ 4 छक्के लगाए।
अच्छी बल्लेबाजी कर रहे उर्विल को आखिरकार हर्षित राणा ने आउट किया। उर्विल का टी-20 क्रिकेट में स्ट्राइक रेट 170 से ज्यादा का है।
#3
विप्रज निगम (स्ट्राइक रेट- 260)
इस सूची में तीसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विप्रज निगम हैं।
उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 15 गेंदों पर 260 की स्ट्राइक रेट के साथ 39 रन बनाए और अपनी टीम को 1 विकेट से जीत दिलाई थी। उनकी विस्फोटक पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
इस सीजन में निगम ने 11 पारियों में 179.41 की स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए हैं।
#4
रचिन रविंद्र (स्ट्राइक रेट- 246.67)
IPL 2024 में CSK से डेब्यू करते हुए रचिन रविंद्र ने RCB के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली थी।
उन्होंने 15 गेंदों पर 246.67 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 37 रन बनाए थे। उनकी इस प्रभावशाली पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
अपने IPL करियर में उन्होंने 24.29 की औसत और 143.90 की स्ट्राइक रेट के साथ 413 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं।