Page Loader
IPL 2024: भुवनेश्वर कुमार का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे भुवनेश्वर कुमार (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: भुवनेश्वर कुमार का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

Apr 19, 2024
04:31 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 35वें मुकाबले में शनिवार (20 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। यह मुकाबला DC के घरेलू मैदान दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में SRH की टीम को भुवनेश्वर कुमार से बड़ी उम्मीद रहेगी। उनका DC के खिलाफ प्रदर्शन सराहनीय रहा है। इधर, DC के बल्लेबाज उन पर दबाव बनाना चाहेंगे। आइए भुवनेश्वर के DC के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

DC के खिलाफ कैसा रहा है भुवनेश्वर का प्रदर्शन?

भुवनेश्वर ने IPL की लगभग सभी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और DC के खिलाफ भी उनके आंकड़े प्रभावशाली रहे हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक 20 मैच खेले हैं, जिसमें 35.29 की औसत और 7.59 की इकॉनमी रेट से 17 विकेट अपने नाम किए हैं। इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर 2 विकेट लेना रहा है। इसी तरह वह 6 पारियों में 26 रन बनाने में भी कामयाब रहे हैं।

आंकड़े

DC के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ भुवनेश्वर का प्रदर्शन?

भुवनेश्वर का DC के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर से 5 IPL मुकाबलों में सामना हुआ है, जिसमें वह एक बार आउट हुए हैं। वार्नर उनके खिलाफ 29 गेंदों में केवल 18 रन बना पाए हैं। पृथ्वी शॉ के खिलाफ उन्होंने 6 पारी में 35 गेंदों में 35 रन खर्च किए हैं और 2 बार आउट किया हैं। ऋषभ पंत के खिलाफ उन्होंने 7 पारियों में 33 गेंदों में 79 रन लुटाए हैं और एक बार आउट कर पाए हैं।

करियर

कैसा रहा है भुवनेश्वर का IPL करियर?

भुवनेश्वर ने साल 2011 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 166 मैच में 26.86 की औसत और 7.51 की इकॉनमी से 173 विकेट चटका चुके हैं। वह लीग में संयुक्त रूप से चौथे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह 2 बार 5 विकेट हॉल भी चटका चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है। वह 64 पारियों में 289 रन भी बना चुके हैं।

OSZAR »