Page Loader
IPL 2024: संजू सैमसन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
संजू सैमसन ने खेली शानदान अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: संजू सैमसन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Apr 10, 2024
09:33 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 24वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ कमाल की पारी खेलते हुए अर्धशतक (69) जड़ा। यह उनके IPL करियर का 22वां और GT के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 31 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने पहले संभल कर बल्लेबाजी की और इसके बाद बड़े-बड़े शॉट्स लगाए। यह इस संस्करण में उनका तीसरा अर्धशतक है। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही सैमसन की पारी और साझेदारी?

सैमसन ने 38 गेंदों का सामना किया और 68* रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 178.95 की रही। RR को पहला झटका 32 रन पर लग गया था। यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। कुछ देर बाद ही जोस बटलर (8) भी आउट हो गए। वहां से सैमसन ने रियान पराग (76) के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों के बीच 78 गेंद में 130 रन की धमाकेदार साझेदारी हुई।

करियर

कैसा रहा है सैमसन का करियर?

सैमसन ने साल 2013 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 157 मैच की 153 पारियों में 30.40 की औसत और 138.26 की स्ट्राइक रेट से 4,134 रन बना चुके हैं। इसमें 3 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119 रन रहा है। वह IPL में 17 बार नाबाद भी रहे हैं। इस सीजन उन्होंने 5 मैच में 246 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 157.69 की रही है।

OSZAR »