Page Loader
IPL 2025 नीलामी: विल जैक्स को MI ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा
पिछले सीजन में RCB से खेले थे जैक्स (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: विल जैक्स को MI ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा

Nov 25, 2024
06:34 pm

क्या है खबर?

सऊदी अरब के जेद्दा में हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में विल जैक्स को मुंबई इंडियंस (MI) ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेले थे। IPL 2024 में प्रभावशाली प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें RCB ने रिटेन नहीं किया था। वह इंग्लिश टीम से अब तक 23 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े

IPL 2024 में जैक्स ने खेले थे 8 मैच 

जैक्स ने IPL 2024 में 8 मैचों में 32.85 की औसत और 175.57 की स्ट्राइक रेट के साथ 230 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 1 ही अर्धशतक लगाया था। जैक्स ने अब तक अपने करियर में 191 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इसकी 181 पारियों में 28.51 की औसत और 157.62 की स्ट्राइक रेट से 4,847 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 4 शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं।

MI 

MI ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन 

नीलामी से पहले MI ने जसप्रीत बुमराह को सबसे ज्यादा 18 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। इसके साथ-साथ MI ने हार्दिक पांड्या(16.35 करोड़ रुपये), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़ रुपये), रोहित शर्मा (16.30 करोड़ रुपये) और तिलक वर्मा(8 करोड़ रुपये) को भी अपने साथ रखा था। हार्दिक IPL 2025 में भी MI के कप्तान बने रहेंगे। इसके अलावा महेला जयवर्धने की कोच के रूप में एक बार फिर वापसी हुई है।

OSZAR »