Page Loader
IPL 2025 नीलामी: रोवमैन पॉवेल को KKR ने उनके बेस प्राइस पर खरीदा 
DC से भी खेल चुके हैं पॉवेल (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: रोवमैन पॉवेल को KKR ने उनके बेस प्राइस पर खरीदा 

Nov 25, 2024
03:36 pm

क्या है खबर?

सऊदी अरब के जेद्दा में हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेले थे। IPL 2024 में उनका प्रदर्शन खराब रहा, जिसके बाद उन्हें RR में रिटेन नहीं किया था। वह RR से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) से भी खेल चुके हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

ऐसा है पॉवेल का IPL करियर 

पॉवेल ने IPL करियर में 27 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 18.94 की औसत और 147.54 की स्ट्राइक रेट से 360 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 67 रन रहा है। IPL 2023 के सीजन में पॉवेल को सिर्फ 3 मैच खेलने को मिले थे। उस दौरान उन्होंने 77.78 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 7 रन बनाए थे। साल 2022 के सीजन में उन्होंने 14 मैच में 250 रन बनाए थे।

KKR 

KKR ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन 

नीलामी से पहले KKR ने रिंकू सिंह को सबसे ज्यादा 13 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। इसके साथ-साथ KKR ने वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़ रुपये), सुनील नरेन (12 करोड़ रुपये), आंद्रे रसेल (12 करोड़ रुपये), हर्षित राणा (4 करोड़ रुपये) और रमनदीप सिंह (4 करोड़ रुपये) को भी अपने साथ रखा था। दिलचस्प रूप से KKR ने श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया था, जिनकी कप्तानी में टीम ने IPL 2024 का खिताब जीता था।

OSZAR »