Page Loader
IPL 2025: ऋषभ पंत होंगे लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान- रिपोर्ट
इससे पहले DC की भी कप्तानी कर चुके हैं पंत (तस्वीर: एक्स/@DelhiCapitals)

IPL 2025: ऋषभ पंत होंगे लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान- रिपोर्ट

Jan 19, 2025
08:57 am

क्या है खबर?

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान होंगे। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो सकती है। उन्हें LSG ने नीलामी में 27 करोड़ रुपये देकर खरीदा था। वह IPL के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। बता दें कि इससे पहले पंत दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी भी कर चुके हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट 

पंत करेंगे LSG की कप्तानी

क्रिकइंफो के मुताबिक, पंत का LSG का नया कप्तान बनना तय है। पिछले सीजन में LSG की टीम प्ले-ऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी और पंत आगामी सीजन में टीम को पहला खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे। नीलामी से पहले, LSG ने निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, आयुष बदोनी और मोहसिन खान के रूप में 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। ऐसे में पूरन को भी कप्तानी के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था।

करियर 

कैसा रहा है पंत का IPL करियर? 

साल 2016 से पंत DC की फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। उन्होंने अब तक 111 मुकाबले खेले और इसकी 110 पारियों में 35.31 की औसत से 3,284 रन बनाने में कामयाब रहे। उनके बल्ले से 1 शतक और 18 अर्धशतक निकले। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128 रन रहा। IPL 2022 में DC ने इस खिलाड़ी को अपना कप्तान बनाया था। हालांकि, कप्तान के तौर पर वह टीम को खिताब नहीं जिता सके थे।

राहुल 

3 सीजन में केएल राहुल ने की थी LSG की कप्तानी

केएल राहुल ने LSG की अगुआई पहले 3 सीजन (2022 से 2024 तक ) में की, जिसमें फ्रैंचाइजी ने अपने पहले 2 सालों में प्लेऑफ में जगह बनाई थी। हालांकि, वे दोनों मौकों पर फाइनल में जगह बनाने में विफल रहे थे। 2024 का सीजन LSG के लिए निराशाजनक रहा था। पिछले सीजन में LSG ने सिर्फ 7 मैच जीते थे और टीम तालिका में 7वें स्थान पर रही थी।

टीम 

ऐसी है LSG की पूरी टीम 

बल्लेबाज: ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह और निकोलस पूरन। ऑलराउंडर: मिचेल मार्श, दिग्वेश सिंह, युवराज चौधरी, अर्शिन चौधरी, आरएस हंगरगेकर और आयुष बडोनी। गेंदबाज: आवेश खान, आकाश दीप, एम सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, आकाश सिंह, मोहसिन खान, शमर जोसफ, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई। नीलामी के बाद LSG के दल में कुल 24 खिलाड़ी हैं, जिसमें 18 भारतीय और 6 विदेशी शामिल हैं।

OSZAR »