Page Loader
LSG बनाम MI: एडेन मार्करम ने जड़ा IPL करियर का छठा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
एडेन मार्करम ने MI के खिलाफ खेली अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

LSG बनाम MI: एडेन मार्करम ने जड़ा IPL करियर का छठा अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Apr 04, 2025
09:15 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी (53) खेली।

यह उनके IPL करियर का छठा और MI के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 34 गेंदों में पूरा कर लिया।

उनकी इस पारी की बदौलत ही LSG की टीम मैच में बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। आइए मार्करम की पारी और आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही मार्करम की पारी और साझेदारी?

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी LSG को मार्करम और मिचेल मार्श (60) ने शानदार शुरुआत दिलाई।

मार्करम ने MI के गेंदबाजों की खूब खबर ली और मैदान के चारों ओर शॉट्स खेले। दोनों पहले विकेट के लिए 42 गेंदों में ही 69 रन जोड़ दिए। इसके बाद उन्होंने आयुष बदोनी (30) के साथ 51 रन की साझेदारी निभाई।

मार्करम अपनी पारी में 38 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

करियर

कैसा रहा है मार्करम का IPL करियर?

मार्करम ने साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ ही अपने IPL करियर का आगाज किया था।

वह अब तक 48 मैच की 46 पारियों में 29.51 की औसत और 130 की स्ट्राइक रेट से 1,092 रन बना चुके हैं।

इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 रन का रहा है।

वह अपने IPL करियर में अब तक 80 चौके और 41 छक्के भी जड़ चुके हैं।

OSZAR »