
LSG बनाम RCB: मिचेल मार्श ने जड़ा IPL 2025 का छठा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 70वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (67) खेली।
यह उनके IPL करियर का 9वां और RCB के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 31 गेंदों में पूरा किया।
इसी तरह यह उनका इस संस्करण में छठा अर्धशतक भी रहा है। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही मार्श की पारी और साझेदारी?
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी LSG को 25 रन के कुल स्कोर पर मैथ्यू ब्रीट्जके (14) के रूप में पहला झटका लगा था।
इसके बाद मार्श ने कप्तान ऋषभ पंत (118*) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और तेजी से रन बनाए।
इस दौरान दोनों ने अर्धशतक पूरे किए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 152 रन की साझेदारी भी निभाई।
मार्श पारी में 37 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67 रन बनाकर आउट हुए।
प्रदर्शन
IPL 2025 में कैसा रहा है मार्श का प्रदर्शन?
मार्श का IPL 2025 में अब तक का प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा है।
उन्होंने अब तक 13 मैचों की इतनी ही पारियों में 48.23 की औसत और 163.70 की स्ट्राइक रेट से 627 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक भी जड़े हैं।
वह फिलहाल ऑरेंज कैप की दौड़ में चौथे पायदान पर हैं। इस सूची में गुजरात टाइटंस (GT) के साई सुदर्शन (679) पहले और शुभमन गिल (649) दूसरे पायदान पर हैं।
करियर
कैसा रहा है मार्श का IPL करियर?
मार्श ने साल 2010 में RCB के खिलाफ ही अपने IPL करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 55 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 49 पारियों में 27.49 की औसत और 142.92 की स्ट्राइक रेट से 1,292 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 9 अर्धशतक के अलावा 1 शतक भी निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रन रहा है।
गेंदबाजी में उन्होंने IPL में 21.49 की औसत से 37 विकेट भी झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/25 का रहा है।