Page Loader
पहली बार पिंक वनडे में हारा दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान ने दर्ज की जीत

पहली बार पिंक वनडे में हारा दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान ने दर्ज की जीत

Jan 28, 2019
11:19 am

क्या है खबर?

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की सीरीज़ के चौथे वनडे में पाक ने अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही पिंक वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराने वाली पाकिस्तान दुनिया की पहली टीम बन गई है। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने पांच मैचों की वनडे सीरीज़ को 2-2 से बराबर कर लिया है। तेज़ गेंदबाज़ उस्मान ने चार विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें 'मैऩ ऑफ द मैच' का खिताब मिला।

पिंक वनडे

जानिए क्यों दक्षिण अफ्रीका खेलता है पिंक वनडे

दक्षिण अफ्रीका ने पिंक वनडे की शुरूआत 2013 में पाक के विरूद्ध ही की थी। तब से गुलाबी रंग और दक्षिण अफ्रीका टीम के बीच गहरा रिश्ता रहा है। इससे पहले अफ्रीका ने 6 बार पिंक वनडे खेले थे और सभी में जीत दर्ज की थी। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनकी जीत का सिलसिला टूट गया। दक्षिण अफ्रीका स्तन कैंसर के खिलाफ जागरुकता फैलाने के लिए पिंक वनडे खेलता है। इस मैच के पैसे भी डोनेट कर दिए जाते हैं।

रिकॉर्ड

जानिए दक्षिण अफ्रीका का पिंक वनडे में रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका ने पहला पिंक वनडे 2013 में पाक के खिलाफ 34 रनों से जीत था। इसके बाद 2014 में पिंक वनडे में अफ्रीका ने भारत को 141 रनों से हराया था। 2015 में अफ्रीका ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ भी 148 रनों से जीत दर्ज की थी। 2017 में अफ्रीका ने पिंक वनडे में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया था। 2018 में भारत के खिलाफ भी पिंक वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।

चौथा वनडे

इस तरह पिंक वनडे में हारा दक्षिण अफ्रीका

पांच मैचों की सीरीज़ के चौथे वनडे मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया और दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाज़ी का न्यौता दिया। पाक की घातक गेंदबाज़ी के आगे अफ्रीका की पूरी टीम 41 ओवरों में 164 रनों पर ऑलआउट हो गई। अफ्रीका के 7 बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इसके बाद पाक ने आसानी से 165 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया। पाक के लिए इमाम ने 71 रन बनाएं।

OSZAR »