Page Loader
पेरिस पैरालंपिक 2024: राकेश कुमार और शीतल देवी की जोड़ी ने तीरंदाजी में जीता कांस्य पदक
राकेश कुमार और शीतल देवी की जोड़ी ने तीरंदाजी में जीता कांस्य पदक (तस्वीर: एक्स/@Naveen_Odisha)

पेरिस पैरालंपिक 2024: राकेश कुमार और शीतल देवी की जोड़ी ने तीरंदाजी में जीता कांस्य पदक

Sep 03, 2024
10:18 am

क्या है खबर?

भारत की शीतल देवी और राकेश कुमार ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में तीरंदाजी की मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।

बीते सोमवार (2 सितंबर) को भारतीय जोड़ी ने कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में इटली के माटेओ बोनासिना और एलेनोरा की जोड़ी को 156-155 से हराया।

यह पेरिस पैरालंपिक में तीरंदाजी के खेल में भारत को पहला पदक है।

आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

मुकाबला 

रोचक मुकाबले में जीती भारतीय जोड़ी 

इटली की जोड़ी ने पहले राउंड के बाद बढ़त बना ली थी। लेकिन भारत ने दूसरे सेट में 40-38 से वापसी की।

तीसरे राउंड के बाद इटली ने फिर बढ़त बना ली थी।

ऐसे में चौथे और अंतिम राउंड में शीतल और राकेश की जोड़ी ने 40-38 से बढ़त लेते हुए जीत हासिल की।

बता दें कि इससे पहले भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में ईरान की फातिमा हेमाती और हादी नोरि के खिलाफ हार मिली थी।

भारत 

भारत को तीरंदाजी में मिला पहला पदक

पेरिस पैरालंपिक में भारत को तीरंदाजी में पहला पदक मिला है।

इन खेलों में भारत ने अब तक 3 स्वर्ण सहित कुल 15 पदक जीत लिए हैं।

भारत को पहला स्वर्ण पदक युवा निशानेबाज अवनि लेखारा ने दिलाया था। इसके बाद बैडमिंटन में नितेश कुमार और भाला फेंक में सुमित अंतिल ने स्वर्ण पदक जीते हैं।

भारत ने पेरिस पैरालंपिक में अब तक 5 रजत और 7 कांस्य भी जीते हैं।

OSZAR »