Page Loader
RCB बनाम GT: लियाम लिविंगस्टोन ने लगाया अर्धशतक, पूरे किए अपने 1,000 IPL रन
लियाम लिविंगस्टोन ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@RCBTweets)

RCB बनाम GT: लियाम लिविंगस्टोन ने लगाया अर्धशतक, पूरे किए अपने 1,000 IPL रन

Apr 02, 2025
09:29 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 14वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लियाम लिविंगस्टोन ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी (59) खेली। यह उनके IPL करियर का 7वां अर्धशतक लगाया। उनकी पारी की मदद से RCB ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 169/8 का स्कोर बनाया। इस बीच लिविंगस्टोन ने अपने IPL करियर के 1,000 रन भी पूरे किए। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

शानदार रही लिविंगस्टोन की पारी 

RCB ने जब 35 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब लिविंगस्टोन क्रीज पर आए। लिविंगस्टोन ने संकट में घिरी RCB को संभालने का प्रयास किया। उन्होंने 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस पारी के दौरान उन्हें कुछ जीवनदान भी मिले। अंतिम ओवरों के दौरान तेजी से रन बटोर रहे लिविंगस्टोन 40 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 5 छक्के लगाए।

उपलब्धि 

लिविंगस्टोन ने पूरे किए अपने 1,000 रन 

लिविंगस्टोन ने अपने IPL करियर में 1,000 रन पूरे किए। उन्होंने अब तक 42 मैचों की 42 पारियों में 29.08 की औसत और 161.07 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,018 रन बनाए हैं। इस बीच वह कोई शतक नहीं लगा सके हैं। 94 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। वह अपनी मौजूदा टीम RCB से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) से खेल चुके हैं।

OSZAR »