Page Loader
राष्ट्रमंडल खेल: पाकिस्तानी मुक्केबाज को हराकर भारत के शिवा थापा ने बनाई अगले राउंड में जगह
अगले राउंड में पहुंचे थापा (तस्वीर: ट्विटर/@BFI_official)

राष्ट्रमंडल खेल: पाकिस्तानी मुक्केबाज को हराकर भारत के शिवा थापा ने बनाई अगले राउंड में जगह

लेखन Neeraj Pandey
Jul 29, 2022
07:32 pm

क्या है खबर?

भारतीय मुक्केबाज शिवा थापा ने पाकिस्तान के सुलेमान बलूच को हराते हुए राष्ट्रमंडल खेल में विजयी शुरुआत की है। 63.5 किलोग्राम भारवर्ग में थापा ने अपना पहला मैच जीता है और राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई है। 2015 में कांस्य पदक जीतने वाले थापा ने मैच की शुरुआत से लेकर अंत तक अपनी पकड़ बनाए रखी थी और पाकिस्तानी मुक्केबाज को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। आइए जानते हैं कैसा रहा मैच।

ट्विटर पोस्ट

थापा ने हासिल की बड़ी जीत

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

शिवा थापा ने बलूच को हराने के लिए 10 मिनट से भी कम का समय लिया। भारतीय मुक्केबाज ने 5-0 से जीत हासिल की है। अगले राउंड में उनका सामना स्कॉटलैंड के रीस लिंच से होगा।

उपलब्धियां

थापा द्वारा हासिल की गई बड़ी उपलब्धियां

2014 में थापा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतते हुए अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। 2015 में थापा ने AIBA वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था और इस इवेंट में पदक जीतने वाले केवल तीसरे भारतीय बने थे। रियो ओलंपिक में उन्होंने 56 किलोग्राम भारवर्ग में क्वालीफाई किया था। थापा ने 2017 एशियन अमेचर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।

ओलंपिक

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले सबसे युवा भारतीय मुक्केबाज हैं थापा

असम में जन्में थापा के पिता कराटे सिखाते हैं। 2012 में थापा 18 साल की उम्र में सबसे कम उम्र में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले भारतीय मुक्केबाज बने थे। उन्होंने 2012 एशियन ओलंपिक क्वालीफायर्स में 56 किलोग्राम भारवर्ग में क्वालीफाई किया था। थापा ने सीरिया के वेसाम सलामना को 18-11 से हराते हुए स्वर्ण पदक जीता था और ओलंपिक में जगह पक्की की थी। टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया था।

OSZAR »