Page Loader
महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर: 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कैसा रहा स्मृति मंधाना का प्रदर्शन?
स्मृति मंधाना ने 2022 में किया बेहतरीन प्रदर्शन (फोटो: ट्विटर/@mandhana_smriti)

महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर: 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कैसा रहा स्मृति मंधाना का प्रदर्शन?

Dec 30, 2022
07:22 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इस लिस्ट में नैटेलि सिवर, बेथ मूनी और अमेलिया केर भी शामिल हैं। मंधाना के लिए 2022 बेहतरीन रहा जिसमें उन्होंने 15 वनडे और 23 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। स्मृति के बल्ले से इस साल दोनों फॉर्मेट में मिलाकर कुल 1,290 रन निकले।

प्रदर्शन

2022 में ऐसा रहा मंधाना का प्रदर्शन

स्मृति ने 15 वनडे मैचों में 49.71 की औसत के साथ 696 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल रहे हैं। मंधाना ने विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केवल एक ही वनडे खेला। 23 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की 21 पारियों में बाएं हाथ की बल्लेबाज ने 33 की औसत के साथ 594 रन बनाए हैं। इस दौरान मंधाना ने पांच अर्धशतक लगाए हैं और नाबाद 79 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

OSZAR »