Page Loader
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने महाराष्ट्र के अलीबाग में खरीदा प्लॉट
रणवीर और दीपिका ने अलीबाग में खरीदा प्लॉट

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने महाराष्ट्र के अलीबाग में खरीदा प्लॉट

Sep 14, 2021
04:10 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड कलाकारों की जीवनशैली प्रशंसकों को बहुत आकर्षित करती है। जब बात रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की निजी जिंदगी की हो, तो फैंस की उत्सुकता और बढ़ जाती है। फिल्मों के अलावा यह कपल अपने फैशन स्टाइल को लेकर भी चर्चा में बना रहता है। अब जानकारी सामने आ रही है कि रणवीर और दीपिका ने महाराष्ट्र के अलीबाग में एक प्लॉट खरीदा है। यह कपल उन हस्तियों में शामिल हो गया है, जिन्होंने अलीबाग में प्लॉट खरीदा है।

रिपोर्ट

सोमवार को स्थानीय रजिस्ट्रार के कार्यालय में दिखे दोनों कलाकार

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर और दीपिका ने अलीबाग में यह प्लॉट खरीदा है। इस कपल को सोमवार को स्थानीय रजिस्ट्रार के कार्यालय में देखा गया था। दीपिका और रणवीर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इन दोनों ने एक बड़ा प्लॉट खरीदा है, लेकिन इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने तटीय गांव में जो भूखंड खरीदा है, उसमें दो बंगले हैं।

सूचना

पिछले महीने ही दीपिका ने बेंगलुरु में खरीदा था अपार्टमेंट

इससे पहले दीपिका ने कार में सो रहे रणवीर की एक तस्वीर साझा की थी। दोनों कलाकारों ने अपनी नई ली हुई प्रॉपर्टी की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अलीबाग का दौरा किया था। पिछले महीने ही दीपिका ने अपने गृहनगर बेंगलुरु में एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत में एक अपार्टमेंट खरीदा था। दीपिका अक्सर रियल एस्टेट में अपना पैसा निवेश करने में विश्वास करती हैं। इस बार भी उन्होंने इस क्षेत्र में निवेश किया है।

जानकारी

कई हस्तियों ने भी अलीबाग में खरीदा प्लॉट

दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के पहले कलाकार नहीं हैं, जिन्होंने अलीबाग में प्लॉट खरीदा है। इससे पहले कई हस्तियों ने वहां प्लॉट खरीद रखा है। अलीबाग में शाहरुख खान और गौरी खान ने भी अपनी प्रॉपर्टी अर्जित की है। शाहरुख अक्सर अपना जन्मदिन अलीबाग में ही मनाना पसंद करते हैं। इस साल की शुरुआत में अभिनेता वरुण धवन ने भी अलीबाग में ही अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी रचाई थी।

वर्कफ्रंट

इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं रणवीर और दीपिका

काफी समय से रणवीर, कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनके साथ एक छोटी भूमिका मे दीपिका भी नजर आएंगी। इसके अलावा रणवीर करण जौहर की फिल्म 'तख्त' को लेकर चर्चा में हैं। वह 'जायेशभाई जोरदार' में भी नजर आने वाले हैं। वहीं, दीपिका को 'द इंटर्न' और शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में अभिनय करते देखा जाएगा। वह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में भी नजर आने वाली हैं।

OSZAR »